फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मौलाना महमूद मदनी के बयान से हिंदू संगठनों में उबाल

Wed, 03 Dec 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद के मौलाना महमूद मदनी के बयान को लेकर हिंदू संगठनों में गुस्सा है। मंगलवार को हिंदू रक्षा दल उत्तराखंड के अलावा अन्य संगठनों ने एकत्रित होकर विरोध करने के लिए निकले। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मोहंड, बिहारीगढ़, गागलहेड़ी, फतेहपुर के पास रोक लिया। कुछ ही कार्यकर्ताओं को लेकर पुलिस लाइन पहुंची।
विज्ञापन

उत्तराखंड हिन्दू रक्षा दल प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि देवबंद के मौलाना महमूद मदनी के बयान से हिंदू संगठनों में उबाल है। बयान से समाज में असंतोष एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न कर रहा है। बयान आम नागरिकों की भावनाओं को आहत करने वाला प्रतीत होता है। इस बयान की तत्काल जांच कराई जाए। जिले में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने कि लिए निर्देश जारी किए जाए। ऐसे लोग देश में रह कर जिहाद फैलाने का काम कर रहे है। लड़ाई उससे है जो राष्ट्रगान नहीं गाता। सरकार को जिहादी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों मेंं प्रदेश प्रभारी भंवर सिंह पुंडीर, महानगर अध्यक्ष सागर बजरंगी, श्रद्धा, उन्नी राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें