फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं : मदनी

Mon, 17 Apr 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस कस्टडी में की गई हत्या पर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। मदनी ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में हुआ यह हत्याकांड साबित करता है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है।
विज्ञापन


सोमवार को मौलाना महमूद मदनी ने जारी बयान में कहा कि प्रयागराज में जो हुआ वह शर्मनाक है और कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाने वाला है। देश में अगर कानून का राज नहीं होगा तो हर तरफ अराजकता फैल जाएगी और खून-खराबे का राज कायम हो जाएगा। मौलाना मदनी ने कहा कि अगर कोई मुजरिम है तो उसके गुनाह और सजा का फैसला अदालत करती है। कानून हाथ में लेना चाहे पुलिस द्वारा हो या जनता द्वारा लोकतंत्र और संविधान का अपमान और आपराधिक कृत्य है।
उन्होंने माफिया अतीक अहमद हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की, साथ ही मदनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इस घटना के बाद लोगों में पैदा अविश्वास के माहौल को ठीक करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की। मौलाना ने लोगों से अमन और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें