फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पर पड़े रहे ताले, नगदी के पड़ गए लाले

Wed, 28 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बंद पड़े एटीएम के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में नोटबंदी को 49 दिन बीतने के बाद भी एटीएम का संचालन शुरू नहीं हो सका है। ग्राहकों को घंटों तक एटीएम की लाइनों में लगकर निराश लौटना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


500 और 1000 के पुराने नोट बंद हुए 49 दिन बीत चुके है लेकिन ग्राहकों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। बैंकों में कैश नहीं मिल रहा है। वहीं एटीएम का संचालन ठप है।

बैंकों और एटीएम में सुबह से शाम तक ग्राहकों की लंबी लाइनें लग रही है लेकिन घंटों इंतजार के बाद सिर्फ मायूसी ही हाथ लग रही है। बैंकों में नो कैश की बात कहकर ग्राहकों को लौटाया जा रहा है। वहीं एटीएम की शटर तक नहीं उठाये जा रहे है। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देहात तक ज्यादातर एटीएम पर ताले लटके पड़े है। ग्राहक इस उम्मीद के साथ घंटों एटीएम के बाहर खड़े रहते है कि शायद एटीएम चालू हो जाए, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी ग्राहकों को सिर्फ मायूसी मिल रही है।

हालांकि शहर में केनरा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य बैंकों के कुछ एटीएम ग्राहकों को राहत दे रहे हैं। बड़गांव। कैश ना मिलने से नाराज ग्राम प्रधान संगठन के लोगों ने यूनियन बैंक के बाहर हंगामा किया। घंटों तक चले ड्रामे के बाद प्रधान चेतावनी देकर लौट गए।  

कस्बा स्थित यूनियन बैंक में चार दिनों से कैश नहीं होने से ग्रामीण हर रोज खाली हाथ लौट रहे हैं। ग्राम प्रधान भगवत सिंह सिसोनी, रामकिशन मुश्कीपुर, संजू बहेड़ा, सोनू राणा दल्हेडी, सुखपाल शर्मा बड़गांव,  रोहित लोटनी कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे हैं।

प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कई गांवों के प्रधान बैंक पर एकत्र हो गए और रुपये न मिलने पर जमकर हंगामा किया। यहां तक कि प्रधान सिसोनी बैंक के बाहर ही आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगे। 

साढौली कदीम में कैश किल्लत को लेकर ग्राहकों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। ग्राहकों का कहना है कि बैंक में दलालों को अच्छी रकम दे दी जाती है जबकि सामान्य ग्राहकों को सुबह लाइन में लगने के बाद भी शाम तक कोई पैसा नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें