फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चंद्रनगर में कारोबारी के घर लाखों की चोरी

Tue, 16 Jan 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के पॉश ऐरिया चंद्रनगर में चोरों ने एक कारोबारी के मकान को निशाना बनाया। चोर घर से ढाई लाख की नकदी और करीब 20 तोले के सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। कोतवाली सदर बाजार पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रनगर निवासी मुकेश खुराना बेकरी कारोबारी हैं। उनका बेटा दूसरे शहर में रहता है। वह बेटे से मिलने गए थे और सोमवार की सुबह घर लौटे। उन्हाेंने मकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का ताला भी तोड़ रखा था। चोर अलमारी में रखी 2.50 लाख की नकदी और करीब 20 तोले के सोने और 500 ग्राम चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर गए।
पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छानबीन में सामने आया कि चोर छत के रास्ते मकान में घुसे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें