फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मकान व कृषि फार्म पर नकब लगाकर 1.70 लाख की चोरी

Tue, 24 Sep 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव मेघनमजरा में चोरों ने एक मकान व गांव के पास ही स्थित कृषि फार्म में नकब लगाकर 10 हजार की नकदी समेत करीब 1.70 लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

गांव मेघनमजरा निवासी प्रीतम सिंह पुत्र धर्म सिंह ने बताया कि रात में चोरों ने उसके मकान की दीवार में नकब लगाकर कमरे में रखे संदूक से 10 हजार की नकदी व सोने के कुंडल और अंगूठी चोरी कर ली। आधी रात के बाद करीब दो बजे उसकी आंख खुली तो उसे घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। दूसरी घटना चोरों ने पास ही कृषि फार्म पर की। यह कृषि फार्म गांव अनवरपुर बरौली निवासी कंवरपाल पुत्र जनक सिंह का है। रात किसी समय चोर फार्म पर बने कमरे की दीवार में नकब लगाकर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखा इन्वर्टर बैटरा, स्प्रे टंकी, साईकिल, सोलर प्लेटें व बोरिंग व लगा तांबे का तार काटकर चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार उसका करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें