फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान में चोरी का खुलासा, एक चोर पकड़ा

विज्ञापन
नानौता पुलिस द्वारा पकड़ा गया चोर और बरामद चांदी के आभूषण। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। नगर के गंगोह रोड स्थित सराफ की दुकान में दस दिन पूर्व सेंध लगा कर की गई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। आधा किलो चांदी के आभूषण सहित चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया नगर के मोहल्ला शेख जादगान निवासी सावेज पुत्र इकराम को एसआई जितेंद्र राणा ने नगर के दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दस दिन पूर्व नगर के गंगोह रोड स्थित मनोज ज्वेलर्स की दुकान से चोरी हुए ढाई किलो चांदी के आभूषण व सिक्कों में से 490 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए। जबकि चोरी की इस घटना में शामिल उसके तीन साथी अभी फरार हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया चोरी की घटना में शामिल अन्य सभी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ज्ञात रहे कि नगर के मोहल्ला सराव ज्ञान निवासी मनोज कुमार वर्मा कि नगर के गंगोह रोड पर मनोज ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है। विगत 19 अगस्त की रात्रि में चोरों ने दुकान में नकाब लगाकर करीब ढाई किलो चांदी के आभूषण व चांदी के सिक्कों तथा सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को चोरी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें