फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी करने आए युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीसीटीवी में कैद हुुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर के मोहल्ला गोविंदनगर में बच्चा चोरी करने आए युवक को लोगों ने पकड़ लिया। युवक जिम के अंदर घुसा और बच्चे को अपने साथ लेकर जाने लगा। परिवार के लोगों ने पकड़कर युवक को कोतवाली सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। जिम में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर में सन्नी मोहिनी की जिम है। यहीं पर उनका मकान भी है। यह नगर विधायक राजीव गुंबर के घर के ठीक सामने है। उनके मुताबिक, परिवार का ही बच्चा जिम में बैठा हुआ था। बुधवार की सुबह एक युवक जिम के अंदर आया, जो बच्चे का हाथ पकड़कर अपने साथ लेकर जाने लगा। जब आरोपी को रोका गया और पूछा तो वह कहने लगा कि बच्चा उसका है। इसी बीच परिवार के लोग एकत्र हो गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसी दौरान आसपास के लोग भी आ गए। लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। युवक ने अपना नाम आमिर निवासी गांव बलवा जनपद शामली बताया है। एएसपी प्रीति यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें