फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक को गोली मारी, चंडीगढ़ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह में वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

- रिश्तेदारी से बाइक से लौट रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह/सहारनपुर। धान मंडी के पास बदमाशों ने सरेआम बाइक सवार युवक को गोली मार दी। युवक अपने ममेरे भाई के साथ रिश्तेदारी सेे लौट रहा था। पीठ में गोली लगने पर युवक को गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाधी निवासी शेखर (22) पुत्र बिजेंद्र के साथ बुधवार शाम को यह वारदात हुई। शेखर अपने ममेरे भाई अरविंद के साथ नानौता क्षेत्र के गांव टिकरोल में रिश्तेदारी में गया था। शाम को दोनों बाइक से लौट रहे थे। अरविंद बाइक चला रहा था और शेखर उसके पीछे बैठा था। जिस समय वे गंगोह में नई अनाज मंडी के नजदीक पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आ रहे दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली शेखर की पीठ में लगी जिससे वह घायल होकर बाइक से गिर गया। गोली मारने की घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार हमलावर वापस फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ चंद्रपाल शर्मा का कहना है कि दो अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात सूरज रॉय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शेखर को पीठ में कुल्हे के पास गोली लगी है, उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें