फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फंदे पर लटका मिला युवक, घर में रहता था अकेला

Mon, 08 Jul 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। गांव झबीरन में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में ही फंदे पर लटका मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें युवक ने आत्महत्या की बात लिखी है। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव झबीरन निवासी गौरव सैनी (20) पुत्र स्व श्रीचंद का शव रविवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं दिखाई दिया तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा। गौरव का शव कमरे में पंखे के कुंडे में साफे से लटका मिला। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया जाता है कि गौरव घर में अकेला रहता है। पिता की मौत के बाद उसकी मां भी लापता हो गई थी। एक भाई और बहन किसी रिश्तेदारी में रहते हैं। बताया जाता है कि शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें