फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में घायल बंदी ने दम तोड़ा

Mon, 30 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
सहारनपुर  जिला जेल में बंद एक बंदी रविवार को संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जेल प्रशासन बंदी की मौत की वजह पेड़ का एक हिस्सा उसके ऊपर गिरना बता रहा है। मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


गंगोह निवासी पप्पू उर्फ रविंद्र (45) को धारा 406 और 411 में फरवरी में जेल भेजा गया था। रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उसे सिर में चोट लगने की वजह से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। 

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। साथ ही जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बंदी के सिर में चोट कैसे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। हालांकि प्रशासन मौत की वजह पेड़ का लक्कड़ सिर के ऊपर गिरना बता रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें