फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते मिले क्वांरटीन किए मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव दतौली मुगल के स्कूल में क्वारंटीन किए गए 14 प्रवासी मजदूरों की ओर से स्कूल के अंदर गांव के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने और चोरी छिपे अपने घर जा कर संक्रमण फैलाने के आरोप में महामारी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसओ फतेहपुर मनोज चौधरी ने बताया कि गांव दतौली मुगल में गश्त के दौरान यहां के स्कूल में क्वारंटीन किए गए विभिन्न स्थानों से आए 14 मजदूर गांव के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते मिले। मजदूरों ने मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। इसके बाद इन मजदूरों में शामिल शहजाद, आबाद, आरिफ, शौकीन, मुदस्सिर, सोहेल, मुजम्मिल, शहजाद पुत्र दिलशाद, शहजाद पुत्र सुलेमान, इल्ताफ, नजाकत, कुंवरपाल, अब्दुल रहमान, नाजिम के खिलाफ महामारी अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ ने बताया कि क्वारंटीन का वक्त पूरा होने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान से भी उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है कि जानकारी होने के बावजूद उन्होंने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। बता दें कि इन मजदूरों को 22 मई को बाहर से आने पर गांव के सरकारी स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। कुछ ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ये मजदूर खाना खाने या कभी-कभी सोने के लिए रात में अपने घर भी जाते हैं। ऐसे में ये गांव के अन्य लोगों के संपर्क में भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें