फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक किमी के दायरे में गायब हो गईं बच्ची का अपहरण करने वाली महिलाएं

Sun, 20 Oct 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हावड़ा एक्सप्रेस से दो साल की बच्ची के अपहरण के मामले में जीआरपी दूसरे दिन भी खाली हाथ रही। जो महिलाएं सीसीटीवी फुटेज में आई थीं, वह रेलवे स्टेशन से घंटाघर की तरफ गईं और वहां से गायब हो गईं। उनका कोई पता नहीं चला। बच्ची की बरामदगी और महिलाओं को पकड़ने के लिए जीआरपी की तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बृहस्पतिवार की रात हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस से हारुन खान की दो साल की बेटी का अपहरण कर लिया था। ट्रेन में घटना को अंजाम तब दिया गया था, जब हारुन और उसकी पत्नी नेहा खातून सो रही थीं। अपहरण की घटना के बाद से जीआरपी अलर्ट मोड पर है। इस घटना के खुलासे को लेकर तीन टीमों को लगाया गया है। टीम में नजीबाबाद जीआरपी भी शामिल है। जीआरपी के मुताबिक, जो महिलाएं सीसीटीवी फुटेज में आई थीं, वह रेलवे स्टेशन से सीधे घंटाघर की तरफ गईं।
उसके बाद उन महिलाओं को कोई पता नहीं लगा। जीआरपी को अंदेशा है कि महिलाएं यमुनानगर हरियाणा की तरफ गई होंगी। ऐसे में जीआरपी की टीम यमुनानगर और अंबाला भी पहुंची और छानबीन की, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं, बच्ची के नहीं मिलने से हारुन और उसकी पत्नी नेहा खातून की परेशानी बढ़ती जा रही है। एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि बच्ची की बरामदगी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें