फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की कनपटी पर तमंचा लगा बहन से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। आरोपी ने इस दौरान मौजूद युवती के भाई को तमंचे के बल पर आतंकित कर घटना को अंजाम दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती ने बताया कि बुधवार को उसके पिता मजदूरी करने गए थे। जबकि मां रिश्तेदारी में हुई मौत में गई हुई थी। वह घर में अपने 12 साल के भाई के साथ थी। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे गांव का ही एक युवक घर में घुसा और उसके भाई की कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए युवती को कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के भाई ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर युवती के चाचा घर में पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। बुधवार देर रात युवती व उसके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। एसएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शिवकुमार पुत्र तारा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें