फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक महिला ने दम तोड़ा

Sat, 14 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
दुघर्टनास्थल पर एकत्र लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसडीएम कोर्ट के समीप शुक्रवार को पशुओं को बचाने के प्रयास में एक बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-बुग्गी से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाली के गांव गंगदासपुर निवासी मेनपाल की पत्नी उर्मिला (40) अपने पुत्र पंकज (22) के साथ लालवाला गांव में अपने मायके आई थी। शुक्रवार की सुबह पंकज अपनी मां के साथ गंगदासपुर जाने के लिए मामा के यहां से रवाना हुआ।

दोपहर करीब 12.30 बजे जब मां-बेटा सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित एसडीएम कार्यालय के समीप पहुंचे तो इसी दौरान सड़क से गुजर रहे पशुओं को बचाने का प्रयास में बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-बोगी से जा टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में पंकज और उसकी मां उर्मिला दोनों बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को पहले तो सुभाष चौक स्थित निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उन्हें सीएचसी लाया गया।

इसी दौरान सूचना मिलते ही परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने उर्मिला को नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन देवबंद से कुछ दूर चलने के बाद उर्मिला ने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें