फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को दिलाएंगी आदर्श ग्राम पंचायत का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। विकास खंड साढ़ौली कदीम की नुनयारी ग्राम पंचायत में पिछड़ी जाति महिला सीट पर इस बार बबीता देवी ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। वह अपने कार्य को जमीनी स्तर पर शत प्रतिशत कर पात्रों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती हैं। उनका सपना है कि उनके कार्यकाल में उनकी पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत का खिताब मिले। वे बताती हैं कि उनकी प्राथमिकताओं में राजकीय इंटर कालेज की स्थापना सबसे ऊपर है। कक्षा आठ के बाद गांव के बच्चे दस किमी दूर कच्चे मार्गों से होकर दूसरे गांव कम्बोहमजरा जाने को मजबूर हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल, पात्रों को पेंशन, राशन कार्ड, आवास के साथ साथ अन्य लाभ दिलाया जाना, बेसहारा एवं वंचितों को सामुदायिक भवन, प्रत्येक चौराहे पर सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए वे उन्हें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

प्रधान की प्रोफाइल
चालीस वर्षीय बबीता देवी इंटरमीडिएट हैं।
उनके पति प्रदीप कुमार अधिवक्ता और प्रगतिशील किसान हैं। वे समाज सेवा से जुड़े हैं।
उनके पति के बाबा स्व. चौ पितंबर सिंह लगातार पांच योजनाओं तक प्रधान निर्वाचित हुए थे।
जल निकासी न होने से बरसात में भरता है पानी
साढ़ौली कदीम विकास खंड की नुनयारी ग्राम पंचायत की आबादी करीब ढाई हजार है। इसका एक मजरा जौंधेबांस है। गांव में पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या रहती है। गांव की ज्यादातर सड़कों की हालत खराब हैं। गर्मी में इन पर धूल उड़ती हैं और बरसात में इन पर पानी भरने से कीचड़ जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें