सहारनपुर में नासिक से आए कलाकार बशीर, मुन्ना और सैयद की टीम ने नगर निगम कार्यालय परिसर में एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे कर सभी को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया।
इस दौरान कलाकारों ने एक ओर जहां सिर के बालों में बांधकर लोहे का भारी खंबा उठाया, वहीं विशाल ट्रक को भी बालों से खींचकर दिखाया। इसके अलावा सिर के दोनों ओर बालों में साइकिलें बांधकर घुमाई और आग के गोले के बीच से छलांग भी लगाईं। इस दौरान नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला के साथ ही नगर निगम का पूरा स्टाफ और अन्य लोग मौजूद थे।