फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन से 200 मीटर पहले ट्रेन की पावर फेल, खड़ी रही एंक घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला से सहारनपुर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर पहले पावर फेल हो गई। पावर फेल होने के कारण ट्रेन आउटर पर एक घंटे तक खड़ी रही। रेलवे स्टेशन से दूसरा इंजन भेजा गया, लेकिन उस इंजन के पहुंचने से पहले ही इंजन में आई खराबी को ठीक कर लिया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04532 अंबाला-सहारनपुर एक्सप्रेस अंबाला से दोपहर में 12:50 बजे चलती है, जो यमुनानगर, सरसावा होते हुए सहारनपुर में दोपहर 2:40 बजे पहुंचती है। बृहस्पतिवार को इस ट्रेन की पावर (इंजन) रेलवे स्टेशन और शारदानगर पुल के बीच डाउन लाइन पर फेल हो गई। कुछ देर तक लोको पायलट ने ट्रेन को चेक कर चलाने का प्रयास किया, लेकिन जब काम नहीं चला तो कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
रेलवे स्टेशन से डिप्टी स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्टेशन से दूसरा इंजन मंगाया गया। दूसरे इंजन के आने से कुछ ही मिनट पूर्व सहारनपुर-अंबाला एक्सप्रेस का इंजन ठीक हो गया। इसके लिए लोको पायलट और उसके सहयोगियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इंजन बनते ही ट्रेन को 3:50 बजे रेलवे स्टेशन लाया गया। दूसरे आए इंजन को वापस भेज दिया गया। ट्रेन करीब एक घंटे तक आउटर पर खड़ी। जो यात्री ट्रेन में बैठे थे, वे इंतजार कर उतरकर चले गए। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पावर फेल के चलते अन्य ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

- जोखिम में डाली जान
जब ट्रेन खड़ी हुई तो कुछ देर यात्रियों ने चलने का इंतजार किया। उसके बाद पता चला कि ट्रेन की पावर फेल हो गई है तो वे उतर गए। इससे रेलवे ट्रैक पर भीड़ रही, क्योंकि ट्रेन की पावर फेल मुख्य लाइन पर हुई। उस समय अगर कोई ट्रेन आती तो हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें