फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन ने काल की तरह मारा झपट्टा

Tue, 20 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दो युवकों की मौत के बाद आए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नागल में परिजनों की डाट से क्षुब्ध अमित को इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि उसका गुस्सा उसके भाई और दोस्त के लिए काल बन जाएगा। 
विज्ञापन


 ट्रैक पर वह खुद जान देने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन को सामने देख वह गुस्से में ट्रैक की ओर जाने लगा। जब उसके भाई और दोस्त ने रोकने की कोशिश की तो वह उनसे उलझने लगा।

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन जैसे ही वहां से गुजरी तो ट्रैक की ओर से खड़े बंटी और पंकज उसकी चपेट में आए। जबकि झटके से अमित दूर जा गिरा। पंकज का शव तो वहीं सामने था, जबकि बंटी का शव फंसकर घिसटते हुए काफी दूर तक चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हृदयविदारक घटना को आंखों के सामने देख अमित बेसुध हो गया। काफी देर तक वह अवाक ही खड़ा रहा। इस बीच परिजन वहां पहुंचे तो कोहराम मच गया। उधर, जीआरपी को शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।

सुबह घटनास्थल के निरीक्षण के बाद जीआरपी ने खोजबीन की तो बंटी की शिनाख्त हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर
दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें