फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टकराई स्कूली वैन, परखच्चे उड़े

Wed, 10 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में मानव रहित रेलवे फाटक पर ट्रैक पर पार करते हुए स्कूली वैन ट्रेन से टकरा गई। जोरदार टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गए और वह लाइन के किनारे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि वैन में बच्चे नहीं थे और चालक भी वैन के टकराने से पहले बाहर कूद गया जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद लोको पायलेट ने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका, जिसे 15 मिनट बाद फिर रवाना किया गया। जीआरपी की तरफ से चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
क्षेत्र के गांव जंधेडा समसपुर में आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय की वैन का चालक मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नल्हेडा गुर्जर गांव में बच्चों को लेने जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह नल्हेडा गुर्जर मार्ग के पास स्थित मानव रहित रेलवे फाटक पर पहुंचा तो दिल्ली की ओर से आ रही अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन (19609) आ गई। इससे  वैन ट्रेन से टकरा गई और उसके परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने के बाद वैन लाइन के किनारे निर्माणाधीन अंडर पास के गड्ढे में जा गिरी। ट्रेन के चालक (लोको पायलेट) ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका। करीब 15 मिनट बाद सिग्नल मिलने पर ट्रेन को रवाना किया गया।

बताया जाता है कि घटना के समय वैन के चालक ने कानों में ईयरफोन लगा रखा था, जिस कारण उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। पास आने पर ट्रेन दिखाई देने पर वह चलती वैन से बाहर कूद गया। इससे उसकी जान बच गई, हालांकि वह घायल हो गया। घटना के बाद वैन चालक गांव जंधेडा निवासी राजकुमार मौके से भाग गया। जिसे बाद में परिजनों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे टपरी जंक्शन पर तैनात आरपीएफ के एसआई राजसिंह और रामपुर मनिहारान पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसआई राजसिंह ने बताया कि वैन चालक राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वैन का मालिक गांव जंधेडा निवासी प्रदीप बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें