फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक लेकर बदली जा रही डाउन लाइन की पटरी

विज्ञापन
सहारनपुर से मेरठ डाउन लाइन पर बिछाई गई नई रेल लाइन। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ट्रैक की क्षमता बढ़ाने के लिए पुरानी पटरियों को हटाकर नई पटरी बिछाई जा रही है। ट्रैक मजबूत होने से रेल हादसों में कमी आएगी और ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी। नई पटरियों को बिछाने के लिए दो से ढाई घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे विभाग ने सहारनपुर से अंबाला की तरफ जाने वाली अप और डाउन लाइन पर नई पटरियां बिछाने का काम करीब पूरा कर लिया है। कुछ हिस्सा रह गया है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अब सहारनपुर से मेरठ जाने वाली डाउन लाइन पर काम शुरू हो गया। डेढ़ किलोमीटर तक पुरानी पटरी हटाकर नई रेल लाइन बिछा दी गई है। रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ तेजवीर सिंह ने बताया कि नई लाइन बिछाने के लिए दोपहर करीब 12 बजे से ढाई बजे तक ब्लॉक लिया जाता है। जिससे ट्रेनों के संचालन प्रभावित न हो। सहारनपुर सेक्शन में मेरठ की अप व डाउन लाइन करीब सात से आठ किलोमीटर की है। डाउन लाइन पूरी करने के बाद अप लाइन पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें