ऱामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में मां जिनवाणी वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री प्राचीन जैन मंदिर से भव्य रथयात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। महोत्सव में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
आचार्य श्री भारत भूषण जी मुनिराज के पावन सानिध्य में प्रथम बार कस्बे के प्राचीन जैन मदिर में मां जिनवाणी वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। जैन मंदिर से सुबह में महिलाओं द्वारा मंगल कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर बाद विधि विधान से पूजा-अर्चना कर प्राचीन मंदिर से रथ में मां जिनवाणी को विराजमान कर नगर में भव्य रथयात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। रथयात्रा में शामिल तीन रथ की बोली लाला सलेख चंद जैन, संदीप जैन, अक्षत जैन ने ली। रथयात्रा नगर के मुख्य मार्ग मोहल्ला इकराम, कायस्थान, पुराना पंजाब नेशनल बैंक, बाजार कला ,मेन बाजार , मोहल्ला महाजनान से होते हुए प्राचीन जैन मदिर जी पर सपन्न हुई। जहां श्रद्धालुओं द्वारा विधिविधान से वेदी पर मां जिनवाणी विराजमान की गई।
इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष निपुण जैन, महामंत्री संजय जैन, ललित जैन, जिनेंद्र जैन, विपुल जैन, लाला संतोष जैन, विनीत जैन, सचिन जैन, विरेश जैन, लाला श्यामलाल जैन, पंकज जैन, अरविंद जैन, शंशाक जैन, रोहित जैन, सपन जैन, अनुराग जैन, प्रदीप कन्नू जैन, धर्मपाल जैन, संजय जैन आदि मौजूद रहे।
रामपुर मनिहारान में मां जिनवाणी वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में रथयात्रा में शामिल जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR