फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सोमवार से शुरू होगा नियमित टीकाकरण का तीसरा चरण

Fri, 10 Mar 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में नियमित टीकाकरण का तीसरा चरण सोमवार 13 मार्च से शुरू होगा। दो महीने से खत्म निमोनिया की वैक्सीन भी आ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नियमित टीकाकरण का माइक्रो प्लान कर लिया है। 1476 सत्रों पर नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों को टीके लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में तीन चरणों में नियमित टीकाकरण हो रहा है। पहला चरण नौ जनवरी से 20 जनवरी और दूसरा चरण 13 फरवरी से 27 फरवरी तक चला। अब तीसरा चरण 13 मार्च से शुरू होगा, जो 24 मार्च तक चलेगा। इसमें पेंटा-एक के 6092, पेंटा-दो के 4664 और पेंटा-तीन का टीका 4498 बच्चों को लगाया जाएगा।
इसी प्रकार 5523 बच्चों को मिजिल्स-एक और 5969 को मिजिल्स-दो का टीका लगेगा। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग को 14,500 डोज न्यूमोकोकल कंजूगेट वैक्सीन (पीसीवी) मिली है। यह वैक्सीन नवजात बच्चों को निमोनिया से बचाव के लिए लगाई जाएगी।
विज्ञापन

12 प्रकार की बीमारियों से होता है बचाव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि । इसमें टीबी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, काली खांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, हिब इंफेक्शन, निमोनिया, दस्त, खसरा और रूबेला और दिमागी बुखार प्रमुख हैं। बच्चों के नियमित टीकाकरण नही होने से बच्चे इनमें से किसी भी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें