फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विद्यालयों को 20 मार्च से होगा किताबों का वितरण

Fri, 10 Mar 2023 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय एवं एडेड विद्यालयों में 20 मार्च से किताबें पहुंचना शुरू हो जाएंगी, जिससे कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र में विद्यार्थी नई किताबों से पढ़ाई कर सकें। अभी तक करीब 60 फीसदी किताबें विभाग को प्राप्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बीते करीब एक दशक से परिषदीय व एडेड प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों किताबें सत्र शुरू होने के चार से पांच महीने बाद तक आती थी, जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, लेकिन कई साल बाद किताबें समय से पहुंच रही हैं। सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से होनी है, लेकिन किताबें 25 जनवरी 2023 से आना शुरू हो गई थी। अभी तक करीब 4,70,000 किताबें प्राप्त हो चुकी हैं। यह कुल किताबों की करीब 60 फीसदी हैं। समन्वयक कृपाल मलिक ने बताया कि दो दिन बाद और किताबें आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च से विद्यालयों को किताबों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। जिससे कि एक अप्रैल तक किताबें सभी विद्यार्थियों को मिल जाएं।
अभी तक यह किताबें हुई प्राप्त
अभी तक प्राप्त हुई किताबें में कक्षा चार फुलवारी, पर्यावरण, अंग्रेजी विषय की किताब, कक्षा पांच की वाटिका, गणित, प्रकृति और संस्कृत की किताब, कक्षा छह की इतिहास, संस्कृत, इंग्लिश रीडर, कृषि विज्ञान, स्काउट गाइड शिक्षा तथा खेल और स्वास्थ्य की किताब, कक्षा सात की दीक्षा और संस्कृत मंजुला किताब तथा कक्षा आठ की भारत संसाधन एवं विकास, इतिहास, कृषि विज्ञान और गृह दर्शिका की किताब शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें