फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 डिग्री पहुंचा तापमान, लोग गर्मी से बेहाल

Wed, 17 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भीषण गर्मी में जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर जनपद का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर जा पहुंचा। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच लोगों को खासी परेशानी रही।
विज्ञापन


गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। फसलों पर भी यह मौसम भारी पड़ रहा है। गर्मी लगातार भीषण रूप लेती जा रही है। पिछले कई दिन से 38 पर बना अधिकतम तापमान सोमवार को 43 और मंगलवार को दो डिग्री और उछलकर 45 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंच गया।

न्यूनतम तापमान के भी लगातार बढ़ने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिन के साथ ही रात में भी लोगों को गर्मी सता रही है। पंखों की हवा भी तपा रही है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में धुंधलापन छाया रहा। 
विज्ञापन


दोपहर के समय गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा लपेटकर निकल रहे हैं। उधर, बारिश न होने की वजह से गन्ना और सब्जी की फसलें सूख रही हैं, जिन्हें बचाने के लिए किसान बार-बार सिंचाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


अतुल फंदपुरी ने बताया कि फसलों की अधिक सिंचाई करने की वजह से किसानों की लागत बढ़ रही है। बागवानों की भी यही स्थिति है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें