फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पसलियां फेफड़ों में घुसने व अधिक अंदरुनी रक्तस्राव से हुई थी किशोरी की मौत

Thu, 22 May 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद में फ्लाईओवर से प्रेमी के साथ छलांग लगाकर जान गंवाने वाली किशोरी की बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि किशोरी की मौत पसलियां फेफड़ों में घुसने और अधिक अंदरुनी रक्तस्राव से हुई थी। कमर पर भी चोट का निशान मिला है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में पता चला कि किशोरी बायी तरफ से नीचे गिरी थी। इससे उसकी दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं पसली टूट गई थी। चार पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुस गई थीं, जिससे फेफड़े फट गए थे। इसके चलते अंदरुनी रक्तस्राव काफी हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत का कारण भी यही बना। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के उल्टे हाथ की अंगुली टूटना आया है। इससे साफ अंदाजा लगा सकते हैं कि फ्लाईओवर की ऊंचाई कितनी होगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि किशोरी की मौत घटना के एक से डेढ़ घंटे बाद हो गई थी। पोस्टमार्टम करने वाली टीम में एक महिला चिकित्सक भी शामिल रही। करीब एक से सवा घंटे तक पोस्टमार्टम की प्रकिया चली। वीडियोग्राफी कराई गई। महिला चिकित्सक ने सैंपल की स्लाइड बनाई, ताकि पता चल सके कि किशोरी गर्भवती थी या फिर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें