फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने मंडल की कोल्ड चेन में वैक्सीन के रखरखाव को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना की वैक्सीन के लिए बनाए गए कोल्ड चेन का दिल्ली-लखनऊ की टीम ने निरीक्षण किया। यहां पर टीम ने वैक्सीन के रखरखाव, रिकॉर्ड आदि की व्यवस्थाओं को परखा। जनपद में तीन दिन रहकर टीम निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

कोरोना की वैक्सीन रखने के लिए जनपद में कोल्ड चेन बनाए गए हैं। इनमें मंडल स्तरीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर के पास जनपदीय और स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड चेन बने हैं। बुधवार को लखनऊ से ज्वाइंट डायरेक्टर स्वास्थ्य डॉ. अजय कुमार गुप्ता, दिल्ली से टेक्नीशियन नदीम और मेडिकल कॉलेज मेरठ से डॉ. संजीव कुमार सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में बने मंडल स्तरीय कोल्ड चेन में वैक्सीन का रखरखाव, रिकॉर्ड और कितने तापमान में वैक्सीन को रखा गया आदि को देखा, साथ ही कोल्ड चेन की अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं। बृहस्पतिवार को टीम जिला स्तरीय कोल्ड चेन और शुक्रवार को नकुड़ स्वास्थ्य केंद्र के कोल्ड चेन का निरीक्षण करेगी। इसके बाद टीम रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें