फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने पूछा, टंकी का पानी पीने लायक है

विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पदभार संभालने के बाद पहली बार अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने सहारनपुर पहुंचकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं को परखा, साथ ही स्टेशन पर होने वाले कार्यों की जानकारी ली। प्लेटफार्म नंबर चार पर पानी की टंकी को खोलकर देखा और वहां मौजूद अधिकारियों से पूछा कि पानी पीने लायक है।
विज्ञापन

बुधवार को अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया सहारनपुर पहुंचे। यहां उनकी स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर रुकी। अधिकारियों का अमला उनके साथ था। सबसे पहले उन्होंने लकड़ी के पुल का निरीक्षण किया। यहां पुल में कुछ कमियां मिलीं, उन्होंने अधिकारियों से उसमें सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद द्वितीय प्रवेश द्वार पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और रेलवे की जमीन को देखा। रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार, टिकट काउंटर, समय सारिणी, किराया सूची का भी अवलोकन किया। प्लेटफार्म नंबर दो, तीन पर यात्री सुविधाओं को परखा। प्लेटफार्म नंबर चार पर दिव्यांग और आम यात्रियों के लिए लगी पानी की टंकी को देखा। डीआरएम ने स्वयं पानी की टंकी खोली और वहां खड़े अधिकारियों से पूछा कि इस टंकी का पानी पीने के लायक है। टंकी पर लगे फिल्टर के बारे में भी अधिकारियों से पूछा गया। इसके बाद उन्होंने लोको लॉबी, मुख्य टिकट पर्यवेक्षक, कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीनियर डीसीएम हरिमोहन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रनिंग रूम में खाने की गुणवत्ता परखी
डीआरएम ने लोको पायलट एवं गार्ड रेस्ट रूम का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने खाना खा रहे सहायक लोको पायलट से खाने की गुणवत्ता को लेकर बात की और कहा कि खाना सही है। इसके बाद उन्होंने रनिंग रूम में रसोई, कच्चे राशन की रसोई में भी जाकर देखा। यहां उन्हें कुछ कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारी को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरकार से बात कर हल निकालेंगे
स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर कुछ दिन पहले रेलवे अधिकारियों ने कब्जा हटवाया था, लेकिन तब तहसील टीम ने पहुंचकर काम को रुकवा दिया था। तहसील टीम का कहना था कि यह जमीन कब्रिस्तान की है। इस मामले में डीआरएम ने कहा कि वह सरकार से बात कर हल निकालेंगे।
संगठन पदाधिकारियों ने किया स्वागत
ऑल इंडिया एससीएसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के मंडल सचिव पंकज कुमार, अध्यक्ष अमरपाल, हरिओम मीणा, नरेश ने डीआरएम का पहले आगमन पर स्वागत किया। डीआरएम ने एसोसिएशन की समस्याओं के निस्तारण की जानकारी ली।
-ट्रेन परिचालन और यात्रियों को बेहतर सुविधा देना हमारी पहली प्राथमिकता में है। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां मिलीं हैं, इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए हैं। स्टेशन पर कई काम होने हैं, जो प्रस्तावित है, उन्हें भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

-मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें