झूला तो पड़ गए अम्बुआ की डाल पे...
सहारनपुर। हरियाली तीज पर्व श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने सजधज कर सखियों संग झूला झूलकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर तीज के गीत भी गाए और मां पार्वती व भगवान शंकर की पूजा अर्चना की गई।
महानगर में कंपनी गार्डन में झूला डाला गया, जहां महिलाओं और युवतियों ने झूला झूलते हुए तीज के गीत गाए। झूला झूलने आई पुरानी चुंगी निवासी गीता, सुमन, सोनिया, संजीदा, रोशनी ने सावन के झूलों ने मुझको बुलाया.., झूला तो पड़ गए अम्बुआ की डाल पे... सहित अनेक गीत गाए। कंपनी गार्डन में महिलाएं झूला झूलने के लिए पहुंची। इसके अलावा महिलाओं ने घरों व पार्कों में भी झूला डालकर धूमधाम से पर्व मनाया। इसके अलावा मां पार्वती और भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। तीज की खास मिठाई घेवर एक-दूसरे को खिलाकर खुशी जाहिर की।
सजना है मुझे, गीत पर दी मनमोहक प्रस्तुति
सहारनपुर। राज विहार में तीज पर आरवी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूनम नारंग ने किया। सर्व प्रथम वाणी और रीता ने राधा-कृष्ण बनकर मनमोहक नृत्य किया। इसके पश्चात तंबोला खेल खेला गया और झूला भी झूला गया। इस मौके पर सुधा शर्मा, मधु गुप्ता, अनीता सिंह, ऊषा देवी और नीरा आदि ने सजना है मुझे, सजना के लिए गीत गाते हुए नृत्य किया। इस मौके पर कविता तीज क्वीन चुनी गई। इस दौरान अंजू तलवार, सुषमा त्यागी, अंजूू त्रिपाठी, सुनीता बंसल, संगीता गुंबर, प्रभा शर्मा, अंजली टंडन, नीलिमा राणा, प्रीति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में तीज महोत्सव सावन के गीतो नाचती इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी की महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR
कंपनी बाग में तीज के गीत गाकर झूला झूलती सुहागने- फोटो : SAHARANPUR
कंपनी बाग में तीज के गीत गाकर झूला झूलती सुहागने- फोटो : SAHARANPUR