फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों देखा हाल बता रहे छात्र, मिलने को तड़प रहे परिजन

विज्ञापन
युक्रेन में फंसे सहारनपुर के परिवारो के सदस्य को लाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। यूक्रेन में जनपद के कई छात्र फंसे हुए हैं। कुछ छात्रों ने परिजनों को फोन पर आंखों देखा हाल बताया तो वह भी सहम गए। इनके परिजन डरे हुए हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। परिजन अपने जिगर के टुकड़ों से मिलने के लिए तड़प रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पिलखन तला निवासी राव अम्मार पुत्र रिफाकत खान यूक्रेन की लवीव शहर में रहते हैं और वहीं की यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के छात्र हैं। परिवार की सदस्य शाहजिया राव ने बताया कि उनके भांजे राव अम्मार चार साल से यूक्रेन में हैं। 24 फरवरी को राव अम्मार को कीव एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी थी। इसके लिए वह 23 फरवरी को लवीव से निकलकर कीव आ गए थे, लेकिन उड़ानें रद्द होने पर वह फंस गए। बृहस्पतिवार की देर शाम उनकी राव अम्मार से बात हुई थी, जिन्होंने बताया कि कीव पर लगातार बम बारी हो रही है। लोगों को बंकर और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा जा रहा है। बड़ी मुश्किल से उन्हें वहां रहने की जगह मिली है। वहां के प्रशासन ने उन्हें एंबेसी जाने के लिए बोला है, लेकिन रास्ता पता न होने और टैक्सी न मिलने की वजह से वह परेशान भटक रहे हैं।
हसनपुर निवासी अनिरुद्ध यूक्रेन के हो न्यू में रहकर एमबीबीएस कर रहे हैं। इनके पिता फूल सिंह बताते हैं कि रात में पुत्र से बात हुई थी। तब, अनिरुद्ध ने बताया कि यहां पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। लोग मेट्रो रेल लाइन के अंडरग्राउंड स्थानों में छिपकर अपनी जान बचा रहे हैं। मोबाइल फोन नेटवर्क भी बंद होने वाला है। इसी तरह शहर सहित जनपद के कई इलाकों से यूक्रेन में सहारनपुर के छात्र व अन्य लोग भी फंसे हैं, जिनकी सुरक्षित घर वापसी को परिजन स्थानीय प्रशासन से संपर्क साधकर सरकार मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बेटे को लेकर टेंशन में सीएमएस
एसबीडी जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमेश चंद्रा का बेटा केशव चंद्रा यूक्रेन के नेशनल मेडिकल विश्वविद्यालय विनिसिया से एमबीबीएस कर रहा है, जो अंतिम वर्ष का छात्र है। दो दिन से यूक्रेन पर हो रहे हमलों के बाद से डॉ. रमेश चंद्रा और उनका परिवार टेंशन में है। डॉ. चंद्रा का कहना है बेटे के यूक्रेन में फंसे होने की वजह से परिवार के सदस्य ठीक से भोजन तक नहीं कर पा रहे हैं। रात भर नींद नहीं आई। बस यही प्रार्थना है कि बेटा किसी भी तरह सुरक्षित घर लौट आए।
प्रधानमंत्री को भेजा पत्र, एयरलिफ्ट कर भारत लाने की मांग
सहारनपुर। यूक्रेन में फंसे पीड़ितों के परिजनों ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। शुक्रवार को परिजनों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग की कि बचाव के इंतजाम तेजी से किए जाएंगे। उनके परिवार के सदस्यों को सरकार एयरलिफ्ट कर जल्द वापस लाने का प्रबंध करें। इसके साथ ही इस समय जो भारतीय वहां फंसे हैं, उनकी सुरक्षा के फिलहाल वहीं पर पुख्ता इंतजाम किराए जाएं। इस दौरान चंद्रपीत सिंह, शाहजिया, वाजिद, फूल सिंह आदि मौजूद रहे।
एलआईयू भी जुटा रही डाटा
यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर एलआईयू भी डाटा जुटाने में लगी है। इसको लेकर एसएसपी आकाश तोमर ने खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि इन के परिजनों से संपर्क करें। परिजनों को किसी तरह की परेशानी होने पर उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार रहें। इसकी जानकारी थाना पुलिस को देने के साथ ही उनको हर दिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
यूक्रेन में फंसे छात्र
-- अनिरुद्ध पुत्र फूल सिंह निवासी हसनपुर
-- शिवम पुत्र ऋषिराम शर्मा निवासी स्टेट बैंक कॉलोनी
-- काशिफ हसन पुत्र सगीर हसन निवासी ताजपुरा
-- पीयूष पुत्र मुनेश निवासी बड़गांव
-- राव अम्मार पुत्र रिफाकत खान निवासी पिलखनतला
-- मोहम्मद अजीम अंसारी पुत्र मोहम्मद इरफान चिलकाना
-- शोएब सैनी निवासी गांव धानवा
-- काशिफ निवासी बेहट, हर्ष सैनी निवासी कोलाहेड़ी,
-- राव अहमद निवासी छुटमलपुर

यूक्रेन में फंसा एमबीबीएस का छात्र अनिरूद्घ- फोटो : SAHARANPUR

यूक्रेन में फंसा एमबीबीएस का छात्र राव अम्मार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें