फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस सीखने की जिद पूरी कराने को छात्रा ने रचा ड्रामा

विज्ञापन
घटना स्थल पर मिली छात्रा की साईकल और मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। थाना रामपुर मनिहारान के गांव नैनखेड़ा में बुधवार दोपहर बाद कक्षा 9 की छात्रा की साइकिल व खून से सने कपड़े गांव के बाहर पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने छात्रा को तलाश कराया। करीब ढाई घंटे बाद छात्रा खुद ही गांव की तरफ आती पुलिस को मिल गई। प्राथमिक जांच में पता चला कि डांस सीखने की जिद पूरी न होने पर छात्रा ने ड्रामा रचा था।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गांव निवासी कक्षा 9 की छात्रा की साइकिल व खून से सना स्कार्फ देख अनहोनी की आशंका से इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने आस-पास ईख के खेतों में कांबिंग की, परंतु छात्रा का कहीं पता नहीं चल सका। करीब ढाई घंटे बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे छात्रा गांव के उत्तरी छोर से आती मिली, जिसे पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले आई।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने छात्रा से की गई पूछताछ के बाद बताया कि छात्रा डांस सीखने की परिवार वालों से जिद कर रही थी, जबकि उसके परिजन तैयार नहीं थे। उसी को लेकर उसने अपने हाथ को काटकर अपने कपड़ों पर खून डाला और सड़क किनारे साइकिल व स्कार्फ डाल दिया तथा खुद खेतों की तरफ चली गई। इसके बाद वह लौट आई। सीओ अरविंद सिंह पुंडीर भी छात्रा से जानकारी लेने थाने पहुंचे। देर शाम तक थाने में छात्रा से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें