फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी करते स्वस्थ्य कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर जड़ा ताला
विज्ञापन

सहारनपुर। स्थानांतरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए बीते छह दिन से हड़ताल कर धरना और प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर ताला जड़ते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने संगठन की मांग नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के आह्वान पर सीएमओ कार्यालय के बाहर संचालित धरने पर जिलाध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि निदेशक प्रशासन के द्वारा शासनादेश में उल्लेखित 20 फीसदी से अधिक कार्मिकों के शासन की मंशा के वितरित स्थानांतरण किए गए हैं, जबकि प्रदेश शासन के सभी संवर्ग को सामान्य स्थानांतरण से मुक्त रखने के आदेश हैं। आरोप लगाया कि स्थानांतरण में प्रशासनिक अनियमितता के साथ-साथ महिलाकर्मियों के भी 500 किलो मीटर से लेकर 1200 किलो मीटर की दूरी पर स्थानांतरण कर दिए हैं। जनपद में ऐसी भी महिला कर्मचारी है, जो शुगर की मरीज है 58 वर्ष की आयु में उनको 600 किलोमीटर दूर स्थानांतरित किया गया है। अनेक कर्मचारियों के सामने ऐसी समस्या है। राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री शशि कुमार सैनी ने कहा कि जनपद सहारनपुर से 25 स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिन पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम स्थानांतरण नीति के खिलाफ नहीं हैं, मगर स्थानांतरण में की गई मनमानी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। आगामी 26 जुलाई को स्वास्थ्य भवन लखनऊ में धरना देकर समस्त स्थानांतरण सूची को निरस्त कराने की मांग दोहराई जाएगी। शनिवार को धरने में रूबी ममता नायर, शशि कुमार सैनी, भावना रावत, फरहत इकबाल, कामिनी चौधरी, संगीता त्यागी, दीपमाला शर्मा, दीप्ति सैनी, ज्योति वर्मा, रंजना, विजेंद्र, बालेश्वर, इलमचंद, पारस, मनदीप सिंह, सुनील शर्मा, लक्ष्मण सिंह, रविंद्र, दीनू, विशाल, सुभाष, प्रदीप, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें