फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से जगमग होंगी छुटमलपुर की गलियां

विज्ञापन
छुटमलपुर में पथ प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ करते भाजपा नेता और ईओ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद अब छुटमलपुर की सड़कें और गलियां बिजली की रोशनी से जगमग होंगी। यहां लगने के लिए 350 लाइटों की खेप नगर पंचायत को मिल चुकी हैं। सोमवार को पथ प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ कसबे के ज्योति किरण तिराहे से किया गया। ज्योति किरण तिराहे पर नगर पंचायत द्वारा लगाई गई पहली लाइट का स्विच आन करने के दौरान उप्र कोआपरेटिव यूनियन लिमिटेड के निदेशक बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा नित विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रही है। इसी दिशा में छुटमलपुर को आदर्श नगर पंचायत बनाने का काम किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी वीरज त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद यहां सफाई व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन किया गया है। अब पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए 350 लाइटें आ गई हैं। पहले सड़कों तथा फिर हर गली और मोहल्लों में इन लाइटों को लगवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेयजल किल्लत की समस्या से निपटने के लिए फतेहपुर और छुटमलपुर में एक एक नलकूप का बोरिंग कराया जाएगा। ईओ ने बताया कि छुटमलपुर के पंचायत भवन सभागार में वे स्टाफ के साथ सोमवार, बुधवार और शुक्रवार सप्ताह में तीन दिन खुद भी उपलब्ध हैं। जन्म, मृत्यु सहित अन्य सभी प्रमाण पत्र कार्यालय से जारी किए जा रहे हैं। इस दौरान विकास गुप्ता, अंकित वर्मा, रत्नेश अमर शर्मा, ऋषिमोहन भोरवाल, विजयपाल कश्यप, ओमप्रकाश लिपिक, सुरेंद्र कुमार, अमन धीमान, विनोद कश्यप, हिमांशु कश्यप, अनिल पुंडीर, फरीद, मुकेश कुमार, कुलदीप शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें