सहारनपुर। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। बुधवार को शताब्दी, जनशताब्दी और इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित 22 ट्रेनें लेट पहुंची। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 3:32 घंटे, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 2:04 घंटे, अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 3:09 घंटे, जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस 3:51 घंटे, जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस 4:48 घंटे की देरी से सहारनपुर में आई।
अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 4:15 घंटे, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 3:39 घंटे, डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 3:07 घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 2:12 घंटे, कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 3:29 घंटे लेट आई। श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 2:58 घंटे, गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस 4:56 घंटे, नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस पौने दो घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी डेढ़ घंटे लेट आई। इनके अलावा कालका-दिल्ली एक्सप्रेस, हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस, अंबाला कैंट-सहारनपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय पर नहीं आई।