फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे के कारण रात में दृश्यता हुई शून्य, सर्दी से ठिठुरे लोग

Wed, 17 Jan 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के सर्किट हाउस रोड पर छाया घना कोहरा
विज्ञापन
सहारनपुर। घने कोहरे के कारण रात में दृश्यता शून्य पर चली गई, जिसकी वजह से वाहनों की आवाजाही या तो बंद हो गई या फिर गति बेहद धीमी रही, जबकि सुबह के समय दृश्यता बढ़कर 15 से 20 मीटर हो गई। कोहरे और शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान तीन दिन से लगातार 2.5 डिग्री पर बना हुआ है। दोपहर में धूप निकल आने के कारण लोगों को सर्दी से खासी राहत मिली। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 15 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार की रात आठ बजे से कोहरा आना शुरू हो गया था। साढ़े आठ बजे तक कोहरा इतना छा गया कि देहात क्षेत्र और हाईवे पर दृश्यता शून्य हो गई। इसकी वजह से माल वाहक वाहनों का संचालन रुक गया, जबकि अन्य चौपहिया वाहन फॉग लाइट के सहारे धीमी गति से रेंगते हुए निकले। मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 15 से 20 मीटर रही। आलम यह था कि दिन में भी वाहन लाइट जलाकर और धीमी गति से चले। शीतलहर के कारण ठंडक अधिक रही, जिससे बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। कोहरे और शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर एक बजे धूप निकल आई, जिसने सर्दी से काफी हद तक राहत देने का काम किया। धूप के कारण अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले सोमवार को 13.4 डिग्री था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है। बृहस्पतिवार तक मौसम थोड़ा साफ हो सकता है।
गीली लकड़ी डाल रहा निगम
लोगों से सर्दी से बचाव के लिए नगर निगम अलाव की व्यवस्था कर रहा है। महानगर में 260 से अधिक स्थलों पर अलाव जलवाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर सूखी के साथ गीली लकड़ी भेजी जा रही हैं, जिनको जलाने में लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। नागरिकों की मांग है कि लकड़ी सूखी भेजी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें