रामपुर मनिहारान। तेज बारिश के चलते निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर डाली गई मिट्टी बहकर सर्विस रोड पर आ गई। इस कारण वाहन चालकों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली यमुनोत्री 709 बी के निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का कार्य चल रहा है। कंपनी द्वारा ओवर ब्रिज पर भराव के लिए मिट्टी डाली गई थी। सुबह के समय हुई तेज बारिश के चलते ओवरब्रिज की मिट्टी बहकर सर्विस रोड के दोनों ओर आ गई। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को मिट्टी में चलने पर दिक्कत हुई है। प्रियंक जैन, रामकुमार अग्रवाल, अभिषेक जैन का कहना है कि साइड की सपोर्ट लीक होने के कारण ऐसा हुआ है। साइड इंजीनियर सोनू कुमार का कहना है कि इस संबंध में ठेकेदार को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।