फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नहीं सुधरे हालात, कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

विज्ञापन
घने कोहरे में आती ट्रेन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार को गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस सहित 17 ट्रेनें सहारनपुर में अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्री काफी परेशान रहे। जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा, उनमें यात्रियों की अधिक भीड़ चल रही है।
विज्ञापन

घने कोहरे में सिग्नल न दिखाई देने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके चलते सहारनपुर में लंबी दूरी की ट्रेनें आठ से नौ घंटे की देरी से आ रही हैं। शुक्रवार को गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस नौ घंटे, कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक घंटे, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 50 मिनट, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। इनके अलावा प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, कोलकाता-नंगलडैम एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस, वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, जम्मूतवी-बरौनी मौर्य ध्वज एक्सप्रेस, गाजीपुर-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस, सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी लेट आई। इन ट्रेनों के लेट आने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों में नहीं हुई वेटिंग
ट्रेनों में अभी भी वेटिंग चल रही है। जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 30, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 60, बेगमपुरा एक्सप्रेस 21, गंगा सतलुज 45, डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में वेटिंग है।

ठिठरती ठंड में रेलवे स्टेशन परिसर में रात गुजरते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें