गांव अहमदपुर में अहोई अष्टमी माता की आकृति हाथ से बनाती युवती
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। अहोई अष्टमी पर्व पर आधुनिक युग में जहां शहर में महिलाएं अहोई माता के चित्र खरीद कर पूजा अर्चना करती है, वहीं देहात क्षेत्र में आज भी महिलाएं अपने हाथों से दीवार पर अहोई माता की आकृति बनाकर सांस्कृतिक विरासत को जिंदा रखे हैं। रामपुर मनिहारान के गांव अहमदपुर निवासी प्रीति शर्मा और रिसिका शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में महिलाएं और युवतियां अहोई माता की आकृति गेरू व खड़िया से अपने हाथ से बनाती हैं। इसके बाद माता की पूजा अर्चना करती हैं।