फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शाम प्रभु भक्ति के नाम में दी धार्मिक प्रस्तुति

विज्ञापन
जैन बाग धर्मशाला में गजरथ महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथिगण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री दिगंबर जैन वार्षिक गजरथ यात्रा महोत्सव में जैन बाग स्थित मंदिर परिसर में वैष्णवी नृत्यालय ग्रुप की ओर से एक शाम प्रभु भक्ति के नाम, कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

भारतीय निष्काम सेवा मंडल की ओर से हुए कार्यक्रम में सती मैना सुंदरी की अमर गाथा, भगवान नेमिनाथ की बरात का शास्त्रों के अनुरूप प्रस्तुति दी गई। सुविख्यात कोरियोग्राफर रंजना नैब के निर्देशन में प्राचीन धार्मिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत बताया गया कि किस प्रकार सती मैनासुंदरी ने प्रभु, भक्ति, पूजा एवं श्री सिद्धचक्र विधान की साधना तपस्या द्वारा अपने पति राजा श्रीपाल एवं उनके 700 राजकुमार मित्रों को कामदेव के समान सुंदर कर दिया था। इस लघु नाटिका द्वारा यह बताया गया कि प्रभुश्री की निष्काम भक्ति से असंभव भी संभव किया जा सकता।
कार्यक्रम में खुशी, प्रिंसी, तेजस्वी, प्राची, आराध्या, अनुराग, नव्या, श्रुति, परिणीता, नंदनी, अमोलिका, स्तुति, पिंकी की भूमिका सराहनीय रही। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन अविनाश जैन नाटी, चित्र अनावरण सतेंद्र जैन, राजीव जैन सराफ, दीप प्रज्ज्वलन सनी जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजा जैन, विनय जैन व दीपक जैन ने सभी का आभार जताया। मुख्य अतिथि जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन रहे। विशिष्ट अतिथि वैभव जैन, शुभम जैन, मोहित जैन, शौर्य जैन, मयंक जैन, मुकेश जैन, विपुल जैन, अनिल जैन सीए रहे।

जैन बाग धर्मशाला में गजरथ महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में कलाकार व अथिति- फोटो : SAHARANPUR

जैन बाग धर्मशाला में गजरथ महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें