फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने झुलसाया

Sat, 15 Jun 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में अ​धिक तापमान चलते चेहरे पर कपड़ा लपेट कर साइकिल व वा​हन चालक
विज्ञापन
सहारनपुर। चिलचिलाती धूप और लू के चलते इन दिनों झुलसाऊ गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किलों भरा हो रहा है। ऐसे में दोपहर के समय लोग कम ही बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

एक दिन पहले बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रहा था, जिसकी वजह से बृहस्पतिवार का दिन सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। शुक्रवार को न्यूनतम तापामन 29 डिग्री सेल्सियस ही रहा, लेकिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यानी इसमें .3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही, लेकिन लोगों को गर्मी के सितम में कोई कमी महसूस नहीं हुई। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद से सूर्य देव ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था। उसके बाद शाम पांच बजे तक भी सड़कों पर निकलना मुश्किल भरा रहा। ऊपर से तीखी धूप और गर्म हवा के बीच तपती सड़कें गर्मी के सितम को और बढ़ा रही हैं। दोपहर के समय सड़कों पर चलने से शरीर का जो भी हिस्सा खुला है जैसे चेहरे और हाथ झुलस रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिन तापमान के ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है। 20 जून के बाद मौसम बदल सकता है, जिसमें आंधी और बारिश आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें