फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भटठों पर 17 सितंबर तक बंद रहेगी ईंटों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट भट्ठों पर 17 सितंबर तक बंद रहेगी ईंटों की बिक्री
विज्ञापन

सहारनपुर। जीएसटी बढ़ने और कोयले के दामों में वृद्धि के विरोध में जनपद के ईंट भट्ठों पर ईंटों की बिक्री 17 सितंबर तक बंद रहेगी। इसके चलते प्रतिदिन करीब 60 से 70 लाख ईंटों की बिक्री प्रभावित हो रही है। मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी। इस दौरान ईंट भट्ठों पर न तो कोई कच्चा माल लिया जाएगा और न ही ईंटों की पथाई कार्य होगा।
जीएसटी की दर में बढ़ोत्तरी और कोयले के भाव में इजाफा होने के विरोध में जनपद के करीब 300 ईंट भट्ठों की 12 सितंबर से हड़ताल चल रही है। इसके तहत 17 सितंबर तक किसी भी ईंट भट्ठे से ईंटों की बिक्री नहीं होगी। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। किसी भी ईंट भट्ठे पर किसी भी प्रकार का कच्चा माल नहीं लिया जाएगा। साथ ही ईंटों की पथाई का कार्य भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सहारनपुर ईंट एवं टाइल्स निर्माता समिति के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने बताया कि ईंटों पर जीएसटी की दर एक से छह प्रतिशत और पांच फीसदी वाली जीएसटी बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कोयले के भाव में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके चलते ईंट भट्ठा कारोबार घाटे का सौदा बन गया है। उन्होंने बताया कि मांगों के पूरा नहीं होने पर ईंट भट्ठा स्वामी आंदोलन तेज करेंगे। इसमें धरना प्रदर्शन से लेकर भूख हड़ताल तक शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें