फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार प्रदेशों को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील

विज्ञापन
गंगोह में लखनौती से शकरपुर तक बदहाल पड़ा सड़क मार्ग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चार प्रदेशों को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन

गंगोह(सहारनपुर)। चार प्रदेशों को जोड़ने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। है। भाकियू ने सड़क बनाने की मांग की है। साथ में ही चेतावनी दी है यदि पुल को जोड़ने वाली सड़क जल्दी नहीं बनाई गई तो वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

इंटर स्टेट कनेक्टिविटी के तहत जिले के आखिरी गांव दौलतपुर को हरियाणा के करनाल से जोड़ने वाला पुल पिछले 10 वर्षों से बनाया जा रहा है जिसका कार्य अभी तक भी पूरा नहीं हुआ लेकिन यात्रियों ने अर्ध निर्मित पुल पर ही आवागमन शुरू कर दिया है। इसके अलावा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून हिमाचल और हरियाणा दिल्ली को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क है। इस सड़क मार्ग का लखनौती से शकरपुर तक करीब दो किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इससे यहां से गुजरने वाले यात्रियों को गड्ढों में बनी सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। तहसील अध्यक्ष चौधरी देशवासी, तहसील प्रवक्ता अरविंद कुमार, जहांगीर अहमद, अमित कुमार, जनेश्वर प्रसाद, असगर खान सहित आदि ग्रामीणों ने सड़क को जल्दी से जल्दी बनाने की मांग की है। साथ में चेतावनी दी है यदि सड़क नहीं बनी तो वह लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें