फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गड्ढों में तब्दील हुई देहरादून मार्ग से जनता रोड को जोड़ने वाली सड़क

Mon, 05 Aug 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देहरादून मार्ग से जनता रोड को जोड़ने वाली सड़क में बने गड्ढे और उनमें भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून रोड से जनता रोड को जोड़ने वाली चार किलोमीटर लंबी सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई। गड्ढों में जलभराव होने के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

देहरादून रोड से पाडली खुशहालपुर, जमालपुर, सलेमपुर, खुर्द तथा सिंभालका जुनारदार होकर जनता रोड को जोड़ने वाली सड़क में जगह-जगह से टूट कर बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस सड़क को करीब दस गांव के लोग देहरादून रोड पर जाने के लिए बाईपास के रूप में प्रयोग करते हैं।
सिंभालका जुनारदार के प्रधान सलीम अहमद व पाडली खुशहालपुर के प्रधान गय्यूर आलम का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किए जाने के कारण सड़क एक वर्ष भी नहीं चल सकी। श्री गुरु रामराय स्कूल के पास तो करीब बीस मीटर सड़क का नामो निशान ही मिट गया है। निकासी नहीं होने के कारण पानी कई दिनों तक सड़क पर ही जमा रहता है। प्रधान गय्युर आलम का कहना है कि वह सड़क को बनवाने के लिए विभागीय अधिकारियों व क्षेत्रीय विधायक आशु मलिक को प्रार्थना पत्र दिया गया है, लेकिन सड़क को अभी तक ठीक नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें