फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 25 हजार नमूनों का परीक्षण कर परखी जाएगी मृदा की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि विभाग मंडल के तीनों जिलों से 25 हजार नमूनों का परीक्षण मृदा की सेहत की जांच करेगा। इसके लिए विभाग ने नमूने एकत्र करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन




भूमि के अंधाधुंध दोहन, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अधिक प्रयोग और फसल चक्र के अभाव से मृदा की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसके चलते मिट्टी के नमूनों की जांच कराकर किसानों को रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें मृदा पोषक तत्वों और जीवांश कार्बन आदि की सही स्थिति का उल्लेख होगा। इसके लिए मंडल से 25 हजार नमूनों का मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। जांच के लिए प्रत्येक विकास खंड के दस गांव चयनित किए गए हैं। हर गांव से 100 नमूने मृदा के लिए जाएंगे। इसमें सहारनपुर जनपद से 11 हजार, शामली जिले से पांच हजार और मुजफ्फरनगर जनपद से नौ हजार नमूने लिए जाने हैं। इसके लिए गांवों का चयन किया जा चुका है।

- मृदा में इन पोषक तत्वों की होगी जांच



मृदा के नमूनों की जांच मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में होगी। इसमें मृदा में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश, कैल्शियम, जिंक, सल्फर, आयरन, मैग्नीशियम, बोरोन आदि की मात्रा का पता लगाया जाएगा। इसके अलावा मृदा में जीवांश कार्बन की मात्रा की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-वर्जन - मृदा की सेहत को परखने के लिए मंडल के विभिन्न गांवों से 25 हजार नमूने परीक्षण के लिए जाने हैं। कृषि विभाग द्वारा अभी तक लक्ष्य के करीब 50 प्रतिशत नमूने लिए जा चुके हैं। मृदा परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर किसानों को भूमि की सेहत सुधारने के उपाय बताए जाएंगे। -पवन विश्वकर्मा, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें