सहारनपुर। नगरायुक्त संजय चौहान ने सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली स्मार्ट रोड की ड्रोन से वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए। योजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक सात दिन की वीडियोग्राफी को सुरक्षित रखा जाए, जिससे की कार्य से पहले और बाद की स्थिति को देखा जा सके। यह भी कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता की योजना है, जिसमें पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य किया जाए। सड़क की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से सड़क के बारे में पूरी जानकारी ली। बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, महाप्रबंधक जल कल पुरुषोत्तम कुमार, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी दिनेश सिंघल, परियोजना प्रबंधक जितेंद्र सिंह, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।