फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टूटी है नदी की दीवार, अफसरों को हादसे का इंतजार

Tue, 06 Aug 2024 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विनोद विहार में सड़क धंसने के बाद से जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी दौड़े घूम रहे हैं, लेकिन पांवधोई नदी की एक साल से टूटी 100 मीटर लंबी दीवार किसी को नजर नहीं आ रही है, जबकि दीवार टूटी होने के कारण ई-रिक्शा और स्कूटी सवार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। लगता है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि वहां भी कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार में हैं।
विज्ञापन

पांवधोई नदी शहर के बीचोंबीच से होकर गुजरती है। बीते वर्ष जुलाई में जब बरसात के दिनों में नदी उफान पर थी तो अग्रवाल धर्मशाला के गेट के ठीक सामने की एक साइड की करीब 100 मीटर लंबी दीवार नदी में गिर गई थी। इसके कुछ ही दिन बाद स्कूटी सवार दो युवक दीवार नहीं होने की वजह से नदी में जा गिरे थे। 15 नवंबर को सवारियों से भरी ई-रिक्शा टूटी दीवार के कारण नदी में जा गिरी थी। नगर निगम के अधिकारी टूटी दीवार से वाकिफ हैं, लेकिन दीवार को दुरुस्त नहीं कराया गया है। अधिकारियों को किसी बड़ी घटना के होने का इंतजार है, क्योंकि अग्रवाल धर्मशाला में हर साल कई दर्जन शादियां और अन्य गतिविधियां होती हैं। किसी दिन नदी की टूटी दीवार हादसे की वजह बन सकती है।

सोमवार दोपहर तक दुरुस्त कराई गई विनोद विहार की सड़क
फोटो समाचार
सहारनपुर। विनोद विहार में रविवार को आरसीसी सड़क का करीब 30 फीट लंबा हिस्सा धंस गया था। जिसमें गिरकर पांच लोग चोटिल हुए थे। सोमवार सुबह महापौर डॉ. अजय कुमार नगर विधायक राजीव गुंबर के साथ विनोद विहार पहुंचे। उन्होंने सड़क को तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से बात भी की। उधर, नगर निगम के जलकल अनुभाग की टीम दोपहर तक जुटी रही। जलकल ने पेयजल की पाइपलाइन को बदलकर चालू कराया है।
विज्ञापन


विनोद विहार में धंसी सड़क को मिट्टी से भरवाया गया है। सड़क को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पांवधोई नदी की टूटी दीवार की तो अभियंताओं को भेजकर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. अजय कुमार, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें