फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनपद में 49 औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन शुरू, 2291 को मिलेगा रोजगार

Tue, 06 Aug 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन में समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वाली इकाइयों में से 49 में उत्पादन शुरू हो गया है। 579 करोड़ की लागत वाली इन इकाइयों के शुरू होने से 2291 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन में जनपद से 11788.42 करोड़ रुपये की 466 इकाइयों के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे। इन इकाइयों में लगने से 50483 लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया गया था। इसके बाद हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 130 इकाइयां शामिल की गई थीं। जनपद में उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन में जो समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे, उन इकाइयों को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है।
अब तक इनमें से 49 औद्योगिक इकाइयां धरातल पर उतर गई हैं। इनमें काष्ठ हस्तशिल्प इकाइयां, नर्सिंग होग, मसाला उद्योग, होटल, बैवक्वेट हॉल, होजरी, खाद्य प्रसंस्करण इकाई, आयरन फर्नीचर आदि की इकाइयां शामिल हैं। इन इकाइयों में उत्पादन शुरू होने से 2291 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


वर्जन
उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन में एमओयू साइन करने वाली इकाइयों में से 49 में उत्पादन शुरू हो गया है। अन्य इकाइयों को धरातल पर उतारने के कार्य ने गति पकड़ रखी है। उद्योग विभाग का पूरा प्रयास है कि सभी इकाइयां स्थापित हो जाएं। इसकी कवायद चल रही है।
विज्ञापन

- वीके कौशल, उपायुक्त उद्योग।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें