फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धूमधाम से निकाली शोभयात्रा, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मदनपुरी कॉलोनी स्थित श्री 1008 शांतधिारा जैन पंचायती मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस मौके पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में सुबह के समय श्री शांतिनाथ भगवान की जैन समाज के लोगों ने पूजा कर अभिषेक किया। इसके पश्चात शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ विनय जैन ने ध्वजारोहण कर किया। इसके अलावा मंदिर कमेटी संरक्षक इंद्रसेन जैन, आनंद कुमार जैन, राणा प्रताप जैन व भोपाल सिंह जैन फीता काटा। शोभायात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर चिलकाना रोड होते हुए जैन बाग पहुंची, जहां श्रीजी का जलाभिषेक किया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रीजी को रथ पर लेकर बैठने का सौभाग्य नितिन कुमार जैन व प्रवीण जैन को मिला। इसके साथ ही विनय कुमार जैन, मुकेश जैन, प्रवीण जैन, राजीव जैन को इंद्र बनने का सौभाग्य मिला। कार्यक्रम के पश्चात भंडारे की व्यवस्था भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन द्वारा की गई। इस दौरान सचिन जैन, राजीव जैन, मानसिंह जैन, पीयूष जैन, विपिन जैन, प्रवीण जैन, राजीव जैन, मुकेश जैन, राकेश जैन, संजीव जैन, राजा जैन, अमर जैन, सुनील जैन, धीरज जैन, अरुण जैन, अनुज जैन, संदीप जैन, अजय जैन, नीरज जैन, संजय जैन, सुरेंद्र जैन, लवी जैन, सुधीर जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें