फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बसेरे में गूंजे बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज के जयकारे

Tue, 10 Sep 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इन दिनों बाबा श्री गोरखनाथ और बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना है। जिले में रोजाना 100 से अधिक बसेरे हो रहे हैं। घर-घर छड़ियों का पूजन हो रहा है। इसी के तहत घंटाघर स्थित ज्ञान मार्केट में बसेरे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को बैंडबाजों और ढोल के साथ बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की प्रतीक चिह्न रंग-बिरंगे परिधानों से सजी छड़ी ज्ञान मार्केट में श्रद्धालु लेकर पहुंचे। श्री जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी के चेयरमैन भारत कर्णवाल ने स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से बसेरे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से छड़ी का पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात भंडारे में कढ़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। छड़ी के भक्त और श्री गोगा म्हाड़ी सुधार सभा के चौधरी अनिल प्रताप सैनी बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की वीरता और उनकी महिमा के जानकारी दी। म्हाड़ी मेले के इतिहास के बारे में भी बताया। कहा कि बाबा के दरबार मांगी गई मन्नत हमेशा पूरी होती है। 13 सितंबर म्हाड़ी पर भरने वाले मेले में कई प्रदेशों से तीन से चार लाख श्रद्धालु निशान व प्रसाद चढ़ाने आएंगे।
इस दौरान नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, राकेश जैन, पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, अनिल सैनी, रवि जुनेजा, राजकुमार सैनी, योगेश सुनील पंवार, विनीत कर्णवाल, राजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें