फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुजफ्फराबाद ब्लॉक में सबसे गरीब तो नानौता में सबसे अधिक अमीर

Wed, 26 Feb 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की 810 ग्राम पंचायतों में पीएम आवास योजना के तहत पात्रों के सर्वे का काम जारी है। अभी तक हुए पहले सर्वे में मुजफ्फराबाद ब्लॉक में सबसे अधिक पात्र पाए गए हैं। सबसे कम पात्र नानौता ब्लॉक में मिले हैं। सर्वे 31 मार्च तक पूरा करना होगा। पात्रों का सत्यापन भी इस बार से तीन स्तरों पर होगा। अभी तक के सर्वे में जिलेभर में 4028 लोग चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन




केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस बार केवल कच्चे घरों के लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत 300 सर्वेयर जिले की हर ग्राम पंचायत में जाकर सर्वे कर रहे हैं। अभी तक हुए सर्वे में मुजफ्फराबाद में ब्लाक में 601 लोग योजना के तहत चिह्नित किए गए हैं। जबकि सबसे कम नानौता में 119 लोग चिह्नित हुए हैं। सर्वे पूरा होने के बाद सभी का जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सर्वे में मिले लोगों का सत्यापन करेंगे। सत्यापन के दौरान किसी तरह की गड़बड़ न हो इसके लिए एआई तकनीक से लैस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

- ब्लॉकवार चिह्नित लोग

-ब्लॉक का नाम-चिह्नित

बलियाखेड़ी-441

देवबंद229

गंगोह-476

मुजफ्फराबाद601

नागल337

नकुड़-435

नानौता-119

पुंवारका337

रामपुर मनिहारन-191

सढ़ौली कदीम488

सरसावा-374

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के लिए सर्वे चल रहा है। अभी तक सबसे ज्यादा मुजफ्फराबाद में सबसे अधिक पात्र पाए गए हैं। सर्वे को 31 मार्च तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रणय कृष्ण, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें