फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अंतिम संस्कार कर लौट रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

विज्ञापन
दुगचाड़ी गांव में छात्र के मौत पर विलाप करती परिजन महिलाओं को सांत्वना देती पूर्व विधायक शशिबाल
विज्ञापन
जाम लगाने का कर रहे थे प्रयास, चार महिलाओं सहित छह लोग घायल
विज्ञापन

नौवीं कक्षा के छात्र प्रियांशु का शव मिलने से बना हुआ है रोष
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद (सहारनपुर)। नौवीं कक्षा के छात्र प्रियांशु का शव मिलने के दूसरे दिन भी ग्रामीणों में गुस्सा है। रविवार को प्रियांशु का अंतिम संस्कार कर लौट रहे ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठियां बरसा कर भीड़ को तितर बितर किया। इस दौरान चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हुए है। लोगों ने पुलिस पर लाठियां बरसाने का आरोप लगाया है।
रविवार की दोपहर अनिल के 15 वर्षीय बेटे प्रियांशु का शव पोस्टमार्टम होकर दुगचाड़़ी गांव पहुंचा तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ रामकरण और इंस्पेक्टर एचएन सिंह काफी संख्या में पुलिस बल के साथ वहां पहले से मौजूद थे। शाम करीब चार बजे प्रियांशु का अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया है कि इस दौरान जब ग्रामीणों लौट रहे थे लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। जिस पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ी। जिससे देवबंद-रुड़की मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया गया है इसमें मृतक प्रियांशु की ननिहाल पक्ष की काजल, लाली देवी, राखी, कौशल सहित अंकुश और कार्तिक आदि घायल हुए हैं।
विज्ञापन

लाठियां फटकारने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। जिसमें पुरुष पुलिसकर्मी महिलाओं को सड़क से हटाने के लिए उन्हें हाथ पकड़कर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। उधर, जानकारी मिलने पर लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह काफी समय बाद मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। ग्रामीणों द्वारा प्रियांशु के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यमंत्री ने उन्हें तीन दिन का समय दिया है। साथ ही महिलाओं पर लाठियां फटकारने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी जांच उपरांत कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण घरों को गए। सुरक्षा की दृष्टि से गांव के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


यह था मामला
देवबंद। दुगचाड़ी गांव का नौवीं कक्षा का छात्र प्रियांशु 17 जुलाई को घर से बाहर निकला। जिसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तलाश में जुटी पुलिस को प्रियांशु की लाश दुगचाड़ी-मिरगपुर गांव के बीच से होकर जा रहे नाले में पड़ी मिली थी। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया था। परिजन प्रियांशु की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें